संवाद कर ले
चलो कुछ संवाद कर ले,
वक्त वे वक्त एक दूजे को याद कर ले।
न करे किसी से बात न सही,
चलो खुद से तो कम से कम बात कर ले।
चलो कुछ जाम भर ले ।
मैरवाने पर चले, खुद को बदनाम कर ले।
न भरे जाम पे जाम न सही
चलो आँखो से तो एक दूसरे का नाम भर ले।
चलो कुछ काम कर ले |
आस्था से अनास्था से ईश्वर का सत्कार कर ले।
न जपे ईश्वर का जाप न सही,
चलो किसी जरूरतमन्द की जरूरत का इंतजाम कर ले
चलो कुछ संवाद कर ले,
अपनो से अपनो को बेहिसाब कर ले,
तोड़ दे बेड़ियां, अहंकार, मद और घमंड की।
दिलों में प्यार की फुहार बाहर ले ,
न करे प्यार ना सही
चलो नफरतों को
चलो कुछ संवाद कर ले।
।
#Ishwar #samvad
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें