Satark Bharat Samradh Bharat

                                                  सतर्क भारत समृद्ध भारत


भारतीयो के अथक प्रयास तथा महान त्याग , बलिदान से मिली आज़ादी ने हम सभी एक नया भारत प्रदान

किया जिसमे हम सभी को जीवन मैं नए नए मार्ग भी दिये जिन रास्तो पर हम चलकर अपना , अपने समाज का

तथा अपने भारत देश का विकास करे और उसकी प्रगति के नए नए आयाम दिन प्रति दिन बनाते रहे ताकि

हमारा देश भी इस पिछड़ी ओर दरिद्र स्थिति से निकल कर विश्व के सभी देशो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर

चल सके पर ये सब इतना सरल ओर आसान नही था जिसके लिए हमे एके नया अध्याय अपने संविधान के रूप

मैं लिखने की जरूरत महसूस हुई जिसको हमारे देश के महान बुद्धिजीवों ओर नयी सोच के लोगो ने पूरा किया |

जिस पर चल कर हमने एके नए भारत की शुरूवात की ओर विश्व मैं एक नया कीर्तिमान स्थापित किया, पर

इनसब उपलब्धियों के हमारे बीच समाज मे भ्रष्टाचार (कर्पसन ) , घूसखोरी, चोरी रिश्वतख़ोरी,तथा जमाखोरी

को व्याप्त कर दिया जिससे देश मैं एक भयानक स्थिति पैदा हो गयी हर तरफ हर एक विभाग और संस्थान मे

भ्रष्टाचार को, शरीर मे रक्त मे किसी वाइरस की भाति संचारित कर दिया | इस वाइरस से छुटकारा पाने तथा

इसकी रोकथाम के लिए एक एंटिवाइरस रूपी आयोग की अति आवश्यकता महसूस की गयी |

यह आयोग हमे केन्द्रीए सतकर्ता आयोग के रूप मैं प्राप्त हुआ |केन्द्रीए सतकर्ता आयोग केंद्र सरकार, मे भ्रष्टाचार

रोकने के लिए अक प्रमुख संस्था हैं | सन 1964 मे केंद्र सरकार द्वारा पारित एक प्रस्ताव के अंतर्गत इसका गठन

हुआ था | भ्रष्टाचार को रोकने पर बनाई गयी संथानम समिति की सिफ़ारिस पर इसका गठन हुआ था |

इस प्रकार मूलत: केन्द्रीये सतकर्ता आयोग न तो एक सांविधिक संस्था हैं न ही संवेधानिक | सितम्बर 2003

मे संसद द्वारा पारित अक विधि द्वारा इसे सांविधिक दर्जा दिया गया था | केन्द्रीए सतकर्ता आयोग मे एक केंद्रीय

सतकर्ता आयुक्त व दो से कम सतकर्ता आयुक्त होते है | केन्द्रीए सतकर्ता आयोग, अपने सभी कार्यो को न्यू दिल्ली

स्थित अपने कार्यालय से संचालित करता हैं |आयोग के पास दीवानी न्यायालय की तरह सभी शक्तियाँ हैं | आज

सरकार के सभी विभागो तथा संस्थानो मे आयोग द्वारा निर्धारित विजिलेन्से का अलग विभाग होता हैं, जो

अपने कार्यो को आयोग द्वारा दिये गए दिशा निर्देशों के माध्यम से बहुत ही ईमानदारी व सत्यनिठा से पूर्ण करता

हैं |

आज हमने इस भागती दुनिया मे एक अपना अलग मुकाम हासिल किया हैं | हमने अपनी कमियो से सीखते हुए

अपने आप को पहले से कही ज्यादा समृद्ध व सस्क्त किया हैं जिसका परिणाम हैं की आजहम हरित क्रांति से

लेकर , चिकित्सा, मानव संसाधन, विज्ञान, ऊर्जा , संचार, परमाणु शक्ति व स्पेस की दुनियाँ मे एक नयी

पहचान बनाई हैं | हमारी सेना आज विश्व की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना हैं | लेकिन कही न कही इन सभी

उपलब्धियों के साथ हमारे देश मे आज भ्रष्टाचार एक सबसे खतरनाक बीमारी हैं जिसका उपचार करना बहुत

जरूरी हैं | घूसख़ोरी ,जमाखोरी , बेमानी आज सभी विभागो की सबसे कमजोर कड़ी साबित हो रहा रहा हैं| इस

बीमारी के उपचार व समाधान का जिम्मा सतकर्ता आयोग व इसके कर्मियों ने उठाया हैं जिसके परिणाम भी

हमको समय समय इस आयोग द्वारा की गयी करवाइयों के रूप मे देखने को मिलते हैं | इस आयोग व इसके

कर्मियों की सतरकता का ही नतीजा हैं की एक बेहतर वातावरण की ओर हम बढ़ रहे है पर अभी भी हमको इस

पर बहुत कार्य करने की जरूरत हैं| हर एक नागरिक व हर एक सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारी को अपनी

जेम्म्वारी , ईमानदारी को समझना होगा| हमारी अपनी लालसा लालच ने हमको अपने ही देश को खोखला

बनाने का भागीदार बना दिया हैं| समभावता परिणाम कही ओर ज्यादा बुरे हो जाए इससे पहले हमको सतर्क

ओर सावधान होने की बहुत ज्यादा जरूरत हैं वरन हम अक बार फिर भ्रष्टाचार , घूसख़ोरी, जमाखोरी , मानव

की मानव के द्वारा निर्मम हत्या रूपी पराधीनता की जंजीरों मे खुद को जकड़ लेंगे |

इतिहास गवाह है इस भ्रष्टाचारी व आपसी सहयोग की कमी ने हमको कई सताब्दियों तक विदेशी ताकतों का

गुलाम बनाए रखा | हमने काफी लंबे संघर्ष तथा हजारो बलिदानो के बाद ये स्वधिनता वापस हासिल की हैं |

जिसको हमे उचाइयों के शिखर पर विराजमान करना हैं न की गरीबी, भुखमरी , बीमारी आदि मे जकड़ देना हैं|


आज हमारा देश एक समृद्ध व एक शक्तिशाली देशो की श्रंखला मे अपनी खुद की अलग व प्रभाव शाली पहचान

रखता है |


                                       ये भारत है नए युग का भारत

                                  है जो सतर्क भी है और समृद्ध भी

                                जिसने कभी गोरो को मार भगाया था

                                 अब डिजिटल चोरो से लोहा लेता हैं

                               जो कभी सन बासठ मे धोके से हारा था

                              अब दुश्मन की आँख से आँख लड़ाता है

                          जल थल और नभ मे फहरता ये अपना तिरंगा

                      समृद्ध भारत की समृद्धि की पावन गाथा लिखता है

                                      ये भारत है नए युग का भारत

                                    है जो सतर्क भी है और समृद्ध भी |


आज भारत दिन प्रति दिन नए नए आयाम लिखता जा रहा है | नयी नयी खोजे व देश दुनिया की प्रगति ओर

उत्थान की बाते विश्व पटल पर बेझिझक रखता है | इस बदलते युग की बदलती छाया मे हमको ओर भी

सावधानी व सतकर्ता से अपने कदमो को बढ़ाना होगा| जहा पर सीवीसी जैसी प्रतिस्थित संस्थाएं हमारा मार्ग

दर्सन करने की लिए व हमे हमारे गलत कार्यो के लिए दंडित करने को सुचारु है |

केन्द्रीए सतकर्ता आयोग भ्रष्टाचार या कार्यालय के दुरुपयोग से संबन्धित सिकायते सुनता है और इस दिशा मे

उपरयुक्त कारवाई की सिफ़ारिश करता है | केंद्र सरकार से लेकर लोखपाल , सूचना प्रदाता /मुखबिर , आदि कई

संस्थान इसके पास अपनी सिकयते लेकर आते है | यहा तक सीबीआई जैसी संस्थाए भी इसकी सह्यता लेते हैं |

सीवीसी अपनी सभी रिपोर्ट प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया को देता हैं जिनहे प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया संसद के पटल पर

रखते हैं |


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हे पथिक करना विरोध तू,